अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति का मूलांक खास महत्व रखता है। किसी व्यक्ति के मूलांक से उसके बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो सात जन्मों तक पार्टनर का साथ निभाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको मूलांक 02 के बारे में बता रहे हैं। जिस किसी जातक का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 02 माना जाता है।
इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 02 के जातक बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। अगर इन मूलांक के लड़कों को किसी से प्यार हो जाए, तो वह पूरी जिंदगी उसका साथ निभाते हैं।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के जातकों के लिए 1, 3, 4 और 6 मूलांक के लोग अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। इन्हें कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
इस मूलांक के जातक स्वभाव जुनूनी होते हैं। यह अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। उन्हें हमेशा खुश रखते हैं।
इस मूलांक के पास सुख-सुविधा और भौतिक चीजें की कोई कमी नहीं होती। यह सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com