कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए क्या करें?


By Ashish Mishra07, Feb 2025 03:16 PMjagran.com

गुरु ग्रह का कमजोर होना

कुंडली में गुरु के कमजोर होने पर जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?

असफलता का सामना करना

कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को करियर में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति तामसिक प्रवृत्ति का हो जाता है।

गुरु ग्रह को कैसे मजबूत करें?

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने लगती है, जिससे जातक के जीवन में बदलाव दिखने लगते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा करें

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान बेसन के लड्डू को भोग लगाएं।

इन चीजों का दान करें

गुरुवार को पूजा करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीली चीजें जैसे- बेसन, चने की दाल, केले, केसर आदि का दान का दान करना चाहिए।

पुखराज रत्न धारण करें

कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर जातक को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इसके अलावा, पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर गले में पहन लें। इसे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने लगते हैं।

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

मंत्र का जाप करें

कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए ॐ बृं बृहस्पतये नमः या ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जाप करें। इससे गुरु मजबूत होते हैं और करियर में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ