माघ पूर्णिमा पर इन शुभ मुहूर्त में करें स्नान, पापों से मिलेगी मुक्ति


By Ashish Mishra07, Feb 2025 02:24 PMjagran.com

माघ पूर्णिमा 2025

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन के सारे संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा स्नान करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

माघ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

माघ पूर्णिमा पर स्नान करने समय

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक पुण्य काल रहेगा। इस बीच स्नान करना शुभ होता है।

स्नान के लिए महापुण्य काल

माघ पूर्णिमा पर पुण्य काल काल शाम 04 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान-दान और पूजा-पाठ करना शुभ होता है।

पाप से छुटकारा

माघ पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त पर स्नान करने से जीवन के सारे पाप दूर होने लगते हैं। इससे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन में खुशहाली है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान करने के मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कमल का फूल और नारियल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

तिजोरी में क्या रखें?

माघ पूर्णिमा पर तिजोरी में 11 कौड़ी रखना चाहिए। इसे रखने से तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है और साधक जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ