सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि कब है?
पंचांग के अनुसार, इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर चतुर्दशी तिथि की समाप्ति होगी।
इस दिन व्रत रखने वाले साधकों को 27 फरवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से लेकर 08 बजकर 54 मिनट के बीच पारण कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर काले धतूरे को फोड़कर उसके फल को चढ़ा दें। ऐसा करने से करियर में तरक्की होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
महाशिवरात्रि पर ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।
महाशिवरात्रि पर घर में धतूर का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर शिव जी की कृपा बनी रहती है क्लेश दूर होता है।
महाशिवरात्रि पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, दूध, दही, घी और शक्कर का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ