अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं, जो व्यक्ति के भविष्य से जुड़े रहस्यों को उजागर करते हैं। मूलांक में हर अंक का महत्व होता है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो अपनी मेहनत के दम पर साम्राज्य खड़ा कर देते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको मूलांक 05 के बारे में बता रहे हैं। जिस किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 05, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 05 माना जाएगा।
मूलांक 05 ग्रह स्वामी बुध हैं। इस मूलांक के लोग काफी मेहनती होती हैं और अपने इसी गुण के कारण जीवन में खूब तरक्की पाते हैं।
ये लोग रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, हालांकि इसकी वजह से इन्हें कई तरह की मुश्किलें भी उठानी पड़ती हैं।
इस मूलांक के लोग अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। इन सभी गुणों के कारण इन्हें अपने जीवन में काफी सफलता मिलती है।
मूलांक 5 के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और हर काम को बड़े ही सोच-समझकर, प्लानिंग के साथ करते हैं। इस मूलांक के जातक बहुत ही साहसी होते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com