अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होते हैं। ये 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं।
अंक शास्त्र में हर एक अंक की अपनी खासियत बताई गई है। अंक शास्त्र में कुछ मूलांक के लोगों को बहुत लकी माना जाता है।
इनमें 1 और 7 मूलांक के लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। किसी भी महीने की 1,10,28,19 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होगा।
वहीं किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्मे बच्चे का मूलांक 7 होगा। इन तारीखों में जन्मे लोग अपने जीवन में खूब सफलता पाते हैं।
मूलांक 1 और 7 वाले लोग अपने परिवार के लिए बहुत लकी साबित होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांक के जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं।
यह लोग पढ़ने में बहुत तेज होते हैं। बचपन से ही यह लोग पढ़ाई में टॉप करते हैं। अपनी मेहतन के बल पर ये लोग अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं।
इस मूलांक में जन्मे ज्यादातर लोग उच्चा शिक्षा हासिल करते हैं। यह लोग शानदार करियर बनाते हैं। इन मूलांक के लोग राजनीति, सिविल सर्विस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में जाते हैं।
यह लोग जहां भी जाते हैं वहां खूब नाम और पैसा कमाते हैं। इस मूलांक के लोग कम उम्र में ही काफी लोकप्रियता पा लेते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com