अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक काफी महत्व रखता है। इसमें डेट ऑफ बर्थ के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है।
अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चन्द्रमा होते हैं।
इस मूलांक के जातकों का मन शीशे की तरह बेहद साफ होता है और इसलिए ये दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं।
ये लोग बेहद ईमानदार और मेहनती होते हैं। इन्हें दूसरों से मिलना-जुलना बेहद पसंद होता है लेकिन इनके दोस्त बेहद कम होते हैं।
इस मूलांक के लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की आदत होती हैं। बिजनेस में इस मूलांक के लोगों को खूब तरक्की मिलती हैं।
इन लोगों में पैसे सेव करने की आदत होती हैं और इनकी यही अच्छी आदत इन्हें बुरे दौर में काम आती है। जहां इस मूलांक के लोगों को पैसों की कमी नहीं होती।
ये लोग बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। अपने इस गुण की वजह से मूलांक 2 के लोग दूसरों से ज्यादा सम्मान पाते हैं।
अगर आपका भी मूलांक 2 हैं, तो आप किसी राजा से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com