नोरा फतेही बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के साथ कई आइटम सॉन्ग से भी फैंस की दिल जीता है।
एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। नोरा साड़ी में एकदम कातिलाना लगती हैं। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप नोरा फतेही की तरह अपनी स्लिम फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो रफल साड़ी को स्टाइल करें। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लगती हैं।
नोरा व्हाइट कलर की एंब्रॉयडरी नेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप शादी फंक्शन के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो इसे ट्राई करें।
अगर आप बैचलर पार्टी के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही रेडी टू वियर साड़ी कैरी करें। इस तरह की साड़ी पहनने में कम लगता है और इसे आसानी से पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस ने सीक्वेन साड़ी पहनी है, जिसमें वह बोल्ड लुक दे रही हैं। अगर आप हैवी साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो नोरा के इस लुक को रीक्रिएट करें। इसमें आप स्टाइलिश नजर आएंगी।
ब्लू कलर की हैंड प्रिंट साड़ी में नोरा कमाल की लग रही हैं। कर्वी फिगर पर इस तरह की साड़ी खूब जचती हैं। आप भी नोरा के इस लुक को ऑफिस के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप साड़ी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी को पहनें। इसमें आपका लुक किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@norafatehi)