बैचलर पार्टी में दिखेंगी Bold, पहनें ये बॉडीकॉन ड्रेसेज


By Akshara Verma17, Feb 2025 09:00 AMjagran.com

पार्टी वियर बॉडीकॉन ड्रेसेज

बैचलर पार्टी में हर लड़की अपने लुक्स और आउटफिट्स को खूबसूरत दिखने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेसेज को स्टाइल कर सकती हैं।

डीप वी नेक डिजाइनर ड्रेस

अगर आप बैचलर पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो कियारा आडवाणी की डिजाइनर बॉडीकॉन ड्रेस को न्यूड मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

कॉर्सेट स्टाइल शिमरी ड्रेस

पार्टी में हॉट और ग्लैमरस लुक कैरी करने के लिए आप जाह्नवी कपूर की क्लासी ड्रेस को स्टाइल करें। साथ ही, डिजाइनर इयररिंग्स लुक को कंप्लीट करेंगे।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

श्रद्धा कपूर की यह स्टाइलिश ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ आप ग्रीन पेंडेंट और छोटे इयररिंग्स पहन सकती हैं। यह आपके लुक के साथ-साथ पर्सनैलिटी में को भी क्लासी और रॉयल दिखाएगा।

हल्टर नेक

बॉडीकॉन ड्रेस मौनी रॉय की स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस को पहनकर आप अपनी सेसी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। साथ ही, high हील्स लुक में चार चांद लगा देगी।

लेदर ड्रेस

आजकल सिंपल, शिमरी बॉडीकॉन ड्रेसेज के साथ लेदर ड्रेसेज का भी फैशन ट्रेंड कर रहा है। आप ड्रेस को बैचलर पार्टी से लेकर क्लब पार्टी में ग्लैमरस लुक लेने के लिए पहन सकती हैं।

वेलवेट ड्रेस

करीना कपूर उफ बेबो इस खूबसूरत और स्टाइलिश वेलवेट ड्रेस में बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। यंग गर्ल्स कॉलेज या ऑफिस इवेंट में ड्रेस को कर्ली हेयर स्टाइल के कैरी कर सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram