फिदा हो जाएंगे पति देव, जब पहन लेंगी Nora Fatehi जैसी साड़ियां


By Priyam Kumari17, Jan 2025 01:00 PMjagran.com

डांसिंग क्वीन Nora Fatehi

बॉलीवुड हसीना नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल्स से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस भी बेहद कमाल का है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Nora Fatehi साड़ी लुक्स

नोरा फतेही के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन हैं। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

नोरा फतेही ऑरेंज और ब्राउन शेड की एंब्रॉयडरी टिशू सिल्क साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक से आइडिया लेकर पति देव को प्यार में पागल कर सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, तो इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी को पहनकर ससुराल में तारीफें बटोर सकती हैं। आप लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल साड़ी

नोरा निऑन ग्रीन कलर की फ्लोरल साड़ी में संस्कारी बहू लग रही हैं। इस तरह की साड़ी लुक को क्लासी और एलीगेंट बना देती हैं। आप भी ससुराल में पहनने के लिए ऐसी साड़ी चुनें।

चिकनकारी वर्क साड़ी

नोरा फतेही की चिकनकारी वर्क साड़ी पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।

शिमरी साड़ी

अगर आप पार्टी के लिए स्टाइलिश साड़ी की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को चुनें। एक्ट्रेस शिमरी साड़ी में काफी ग्लैमरस लुक दे रही हैं। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसी साड़ियों को शामिल करें।

फ्रिल साड़ी

रेड कलर की फ्रिल साड़ी में नोरा का लुक काफी बेहतरीन लग रहा है। इस तरह की साड़ी लुक को मॉडर्न बना देती हैं। इसे पहनकर आप महफिल की जान बन सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@norafatehi)