सर्दियों में खाएं इतने खजूर, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे


By Farhan Khan16, Jan 2025 04:28 PMjagran.com

खजूर में मौजूद पोषक तत्व

खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें नेचुरल मिठास होती है, जो खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए कितने खजूर खाएं?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में रोज इतने खजूर खाते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

रोजाना 2 खजूर खाएं

किसी भी चीज के फायदे तभी मिलते हैं, जब आप सही और सीमित मात्रा में इन्हें खाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक आपको 2 खजूर खाने से शुरुआत करनी चाहिए। बाद में आप आवश्यकतानुसार इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।

रोजाना 2 खजूर खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप सर्दियों में रोजाना 2 खजूर खाते हैं, तो इससे आपको कब्ज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।

दिमाग रहेगा हेल्दी

खजूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में डाइट में रोज 2 खजूर शामिल करने से दिमाग हेल्दी रहता है। इसके साथ ही, अल्जाइमर का खतरा भी काफी कम रहता है।

पेट की चर्बी होगी कम

खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स होते है, जो पेट को चर्बी को कम करने में रामबाण माने जाते हैं। ऐसे में रोज 2 खजूर खाएं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होता है।

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com