Nora Fatehi के इन एथनिक आउटफिट्स में आप भी लगेंगी कमाल


By Priyam Kumari14, Nov 2024 04:42 PMjagran.com

बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी एक्टिंग और डांस से कई हिट फिल्मों में तहलका मचा चुकी हैं। नोरा फतेही आज के समय में बी-टाउन का जाना माना नाम है।

नोरा फतेही के आउटफिट कलेक्शन

एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स तक में कहर बरसाती हैं। बी-टाउन एक्ट्रेसेज में से नोरा का ग्लैमरस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

दिलबर गर्ल के एथनिक आउटफिट्स

नोरा फतेही अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। साथ ही, फैंस उनके स्टाइलिश लुक्स बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको उनके एथनिक आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं, इससे आप भी कुछ आइडियाज ले सकती हैं।

लहंगा स्टाइल

एक्ट्रेस का ये पिंक कलर के साथ गोल्डन टच वाला लहंगा उनकी सादगी में चार चांद लगा रहा है। आप भी अपनी दोस्त की रिसेप्शन पार्टी में कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं और महफिल की जान बन सकती हैं।

अनारकली सूट

अगर आप अपनी दोस्त की रिसेप्शन में रॉयल लुक लेना चाहती हैं, तो नोरा फतेही का ये आउटफिट जरूर ट्राई करें। एक्ट्रेस ने आइवरी कलर का फ्लोर लेंथ अनारकली स्टाल सूट पहना है।

कुर्ती और स्कर्ट लुक

अगर आप कुर्ती और स्कर्ट पहनने का सोच रही हैं, तो नोरा फतेही का ये लुक एकदम परफेक्ट है। दिलबर गर्ल ने ग्रीन कलर प्रिंटेड थ्रेड वर्क कुर्ती और फ्लोर लेंथ स्कर्ट के साथ मैचिंग दुपट्टा में लाजवाब लग रही हैं।

साड़ी करें ट्राई

नोरी फतेही की तरह आप भी किसी भी फंक्शन में साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेबी पिंक साड़ी वियर की है। साथ ही, इसमें गोल्डन कलर से वर्क किया हुआ है, जो साड़ी को और स्टाइलिश दिखने में मदद कर रहा है।

शरारा सूट

अगर आपको सूट में कुछ डिफरेंट पहनने का मन है, तो नोरी फतेही का ये शरारा सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। व्हाइट कलर के इस शरारा सूट में आप कमाल की दिखेंगी। आप भी अपने टेलर से इस तरह का सूट डिजाइन करवा सकती हैं।

आप भी नोरा फतेही की तरह एथनिक आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। वहीं, तो फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ