बॉलीवुड इंडस्ट्री की गॉर्जियस एक्ट्रेस Nora Fatehi अपनी हसीन अदाओं को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सर्दियों के चलते यंग गर्ल्स को अट्रैक्टिव लुक कैरी करने में बेहद परेशानी होती है। ऐसे में हम आपके लिए एक्ट्रेस के स्टाइलिश विंटर आउटफिट लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस इस स्टाइलिश रेड कलर की जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी यह जैकेट सर्दियों में नॉर्मल हैंगआउट के लिए परफेक्ट हैं।
Nora Fatehi ज्यादातर सर्दियों में ऐसी क्लासी ड्रेस के साथ स्मार्ट लुक कैरी करती हैं। इस लुक को आप किसी भी ऑफिशियल इवेंट में खुले बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अभिनेत्री इस ग्रीन और व्हाइट कलर की सिंपल जैकेट में कमाल की लग रही हैं। यंग गर्ल्स लेदर जींस और टॉप के साथ मिनिमल मेकअप करके कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।
अगर सर्दियों के स्टाइल की बात करें तो Nora का यह लुक भी एकदम परफेक्ट है, जो आपको एकदम क्लासी लुक देगा। आप कर्ली हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।
पार्टी में सबसे स्टाइलिश दिखने चाहती हैं, तो गोल्डन एक्सेसरीज के साथ एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं। यह पूरी पार्टी में आपको हाइलाइट करेगा।
एक्ट्रेस के इस आउटफिट को आप सर्दियों में किसी भी पार्टी या इवेंट में पहनकर जा सकती हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
ग्रे कलर और रेड हील्स का कॉम्बिनेशन देखने में बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है। आप सिल्वर चंकी ज्वेलरी के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
सर्दियों के लिए ऑफिस गर्ल्स Nora Fatehi के क्लासी ऑउटफिट्स को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@norafatehi)