चार बार हॉकी वर्ल्ड कप की विजेता पाकिस्तान, इस बार विश्व कप से गायब


By Farhan Khan13, Jan 2023 04:04 PMjagran.com

पुरुष हॉकी विश्व कप

भारत की मेजबानी में पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का 15वां संस्करण आज से खेला जा रहा है, जो कि 29 जनवरी तक चलेगा।

स्टेडियम

यह विश्व कप कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर और बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला जा रहा है।

टूर्नामेंट से गायब

दुनिया पर राज करने वाली पाकिस्तानी टीम 2023 में भारत में हो रहे हॉकी विश्व टूर्नामेंट से गायब है।

क्वालिफाई नहीं

दरअसल पाकिस्तान की टीम इस बार विश्व कप खेलने के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, यदि टीम अगर टॉप 3 में रहती तो विश्व कप खेल सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

स्थान

बता दें पिछले साल के विश्व कप में दक्षिण कोरिया, मलेशिया और जापान ने प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और चौथा स्थान पाया था।

भारतीय टीम

तीसरे स्थान पर आई भारतीय टीम पहले ही बतौर मेजबान विश्व कप खेल रही थी।

पांचवा स्थान

ऐसे में जापान को क्वालिफिकेशन में सफलता मिली और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रही।