दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिस्ट में आने वाले मुकेश अंबानी के घर की बहुएं हमेशा ही अपने रॉयल लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। नीता को महंगी चीजों और कपड़ों का बहुत शौक है।
श्लोका मेहता ने साल 2019 में आकाश अंबानी से शादी की थी। श्लोका का हर लुक काफी ज्यादा रॉयल और स्टाइलिश होता है।
राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं। राधिका का भी वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर लुक शानदार होता है।
अंबानी परिवार की बहुओं का हर लुक बेहद रॉयल होता है। इंडियन आउटफिट्स में भी वो बहुत सुंदर लगती हैं।
नीता अंबानी का फैशन सेंस किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। नीता अंबानी इस ब्लैक साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
श्लोका मेहता इस पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। आप भी श्लोका के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां गुजरात के जामनगर में शुरू हो चुकी है। 1 से 3 मार्च तक उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चलने वाले है।