नीता अंबानी एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ ही स्टाइल के मामले में भी काफी आगे हैं। नीता के चेहरे का ग्लो और फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है।
नीता अंबानी की साड़ियां बहुत खास होती हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनकर गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड बना चुकी हैं। आज हम आपको उनकी शाही साड़ी के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी साड़ी डिजाइन करा सकती हैं।
नीता ने रंगकाट पैटर्न वाली सिल्क साड़ी पहनी हैं, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस साड़ी में नीता बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
आप ब्लैक कलर की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो नीता की बनारसी जंगला हैंडलूम साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ियां काफी ग्रेसफुल लुक देती हैं।
इस फोटो में नीता ने कांचीपुरम सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी बहुत खास होती हैं।
पर्पल कलर की पैठणी साड़ी में नीता अंबानी बेहद कमाल लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके को खास बना देती हैं।
गोल्डन कलर की जरदोजी वर्क साड़ी में नीता अंबानी काफी रॉयल लुक दे रही हैं। आप इस तरह की साड़ी को वॉडरोब में शामिल कर सकती हैं।
नीता अंबानी का हर लुक शाही होता है। इस फोटो में उन्होंने जॉर्जेट हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनी हैं, जिसमें वो काफी क्लासी नजर आ रही हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@manishmalhotra05)