निक्की तंबोली तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री हैं। जो कि अपने हॉट लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहती हैं।
अभिनेत्री को बिग बॉस सीजन 14 में देखा गया था। इस शो के बाद निक्की को काफी पॉपुलैरिटी मिली। आज डीवा सोशल मीडिया क्वीन भी हैं।
27 साल की निक्की तंबोली की फिटनेस के लाखों दीवाने हैं। हर कोई उनके जैसा कर्वी फिगर पाना चाहता है। फिट बॉडी के लिए डीवा कड़ी मेहनत करती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का डाइट सीक्रेट शेयर करने जा रहे हैं। जिसको फॉलो करके वो खुद को एकदम फिट रख पाती हैं। आइए जानें कुछ टिप्स।
निक्की तम्बोली अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। वो घर का बना हेल्दी खाना खाती हैं और जंक फूड से परहेज करती हैं।
अभिनेत्री एक बार खाने की बजाय पोर्शन में खाना खाती हैं। वो दिन में 5 से 6 बार मील लेती हैं। इससे वजन काफी हद तक कंट्रोल होता है।
एक्ट्रेस रात को डिनर के बाद डिनर टी जरूर पीती हैं। एक्ट्रेस ने बताया यह उनकी आदत है।
निक्की तंबोली डिनर में चिकन सूप, ग्रिल्ड फिश और सलाद लेती हैं। जबकि लंच में नाचनी या बाजरे की रोटी, दाल, और हरी सब्जियां लेती हैं।