टीवी एक्ट्रेस निधि शाह का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अपने हर लुक से महिलाओं को इंस्पायर करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं।
एक्ट्रेस अपने देसी लुक से फैंस के दिल पर राज करती हैं। आज हम आपको उनके साड़ी और लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पतिदेव को प्यार में घायल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस रेड कलर की जरी वर्क साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने फ्रंट ओपन हाई नेक ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।
दोस्त की शादी के लिए स्टाइलिश लहंगे की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही मल्टी कलर का एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं।
आप किसी भी फंक्शन के लिए निधि की तरह गाजी सिल्क साड़ी को चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको रॉयल लुक देंगी।
एक्ट्रेस ने येलो कलर का हैवी एंब्रॉयडरी विद मिरर वर्क लहंगा पहना है, जिसमें वह अप्सरा जैसी लग रही हैं। आप भी ऐसे लहंगे को रिक्रिएट करके पार्टनर को प्यार में घायल कर सकती हैं।
आप साड़ी में हॉट लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस साड़ी को जरूर ट्राई करें। उन्होंने रेड कलर की सिक्विन वर्क साड़ी पहनी है, जिसके साथ डीप नेक स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@nidz_20)