विटामिन-बी12 को एनर्जी का विटामिन भी कहा जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स, मस्तिष्क के सामान्य कामकाज और डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने के कारण आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पीलिया भी हो सकता है। वहीं आपकी नसों में भी दर्द हो सकता है।
आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जो शरीर में विटामिन-बी12 को पूरा कर सकता है। आइए इस ड्राई फ्रूट के बारे में जानें।
हम आपको खजूर के बारे में बता रहे हैं। यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसमें विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।
खजूर विटामिन-बी12 के अलावा आयरन, पोटैशियम, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस का भी रिच सोर्स माने जाते हैं।
सुबह खाली पेट खजूर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं जब भी आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो, आप खजूर खा सकते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक, अगर आप शरीर में विटामिन-बी12 की पूर्ति करना चाहते हैं, तो आपको शुरू में 2 खजूर खाने चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com