New Year पार्टी में जान डाल देंगे Manushi Chhillar के ये नेकलेस


By Priyam Kumari31, Dec 2024 11:38 AMjagran.com

मिस वर्ल्ड Manushi Chhillar

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। साथ ही, वह अपनी अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

Manushi Chhillar के नेकलेस

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर लुक के साथ कमाल के नेकलेस कैरी करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मानुषी के कुछ नेकलेस कलेक्शन लेकर आए हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप भी न्यू ईयर पार्टी में खूबसूरत लग सकती हैं।

पर्ल नेकलेस

व्हाइट पर्ल नेकलेस हर आउटफिट को क्लासी लुक देते हैं। आप भी मानुषी के इस लुक को कॉपी करके पार्टी में खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

चोकर

आजकल चोकर स्टाइल के नेकलेस काफी ट्रेंड में है। आप भी इस तरह के चेकर को इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।

गोल्ड पेंडेंट

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ खूबसूरत गोल्ड पेंटेंड कैरी किया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। आप भी ऐसे नेकलेस को पार्टी में एक बार जरूर ट्राई करें।

लेयर नेकलेस

मानुषी का ये लेयर नेकलेस काफी शानदार लग रहा है। आप भी उनके इस नेकलेस से आइडिया लेकर रॉयल लुक पा सकती हैं।

डबल चोकर

अगर आप न्यू ईयर पार्टी में साड़ी स्टाइल कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही डबल चोकर को कैरी कर सकती हैं। मानुषी का ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@manushi_chhillar)