देवोलीना के घर में आया नन्हा मेहमान, पोस्ट कर दी जानकारी


By Priyam Kumari19, Dec 2024 12:38 PMjagran.com

गोपी बहू ने फैंस को दी गुड न्यूज

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी समय से लगातार प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस के मां बनने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है।

अब इंतजार हुआ खत्म

लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है और उनके घर में एक नन्हा-सा मेहमान आ गया है। देवोलीना ने खुद फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।

देवोलीना ने किया पोस्ट

देवोलीना ने खुशी जाहिर करते हुए एक दिल छू लेने वाली वीडियो पोस्ट की। जिसमें लिखा, 'हम अपनी छोटी-सी खुशी का ऐलान करते हुए काफी खुश हैं, हमारा बेबी बॉय 18.12.2024'

पोस्ट के कैप्शन में क्या?

साथ ही, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हैलो वर्ल्ड, हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है।' एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के साथ घर में ढेरों खुशियों को स्वागत किया है।

बेबी शॉवर की तस्वीरें

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने पति शाहनवाज शेख के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की शेयर की थीं। इसके कैप्शन में लिखा था, 'मुझसे और इंतजार नहीं हो पा रहा मेरे क्राइम में मेरे साथी का'

फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

बेबी को जन्म देने से पहले देवोलीना ने कई सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इन फोटो में देवोलीना अपने आने वाले बच्चे का ब्रेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आई थीं, जो अब खत्म हो चुका है।

देवोलीना ने कब की थी शादी?

बता दें कि देवोलीना ने शाहनवाज शेख से 14 दिसंबर, 2022 में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस के पति एक जिम ट्रेनर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट भी कर रहे थे। हालांकि, देवोलीना और शाहनवाज ने मुंबई में कोर्ट मैरिज किया था।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@devoleena)