बॉलीवुड के फेमस कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra शादी के दो साल बाद पेरेंट बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।
कपल ने फरवरी में फैंस के साथ प्रेंग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। अब फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।
कियारा आडवाणी अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के ब्यूटीफुल लुक्स पर।
कियारा वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढाती हैं। इस फोटो में उन्होंने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसमें बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस वेलवेट लहंगा में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी स्टाइल की है।
कियारा का हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है। वह अक्सर इवेंट या खास मौके पर गाउन में नजर आती हैं।
कियारा आडवाणी साड़ी में गॉर्जियस लगती हैं। उनके पास इंडियन आउटफिट का शानदार कलेक्शन है।
कियारा ने अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए कट आउट ड्रेस पहनी है, जो पार्टी या डेट के लिए एकदम बेस्ट है।
कियारा के इन लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kiaraaliaadvani)