ऐसा कहा जाता है कि दुनिया विश्वास पर ही कायम है। लोग एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए?
गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक के रहस्यों के बारे में बताया गया है। जीवन कुछ खास तरह के लोग होते हैं, जिन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
गरुड़ पुराण के अनुसार उच्च पदों पर बैठे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग समय आने पर आपकी बातों का इस्तेमाल खुद के फायदे के लिए करने लगते हैं।
सांप पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह आपको जहां भी दिखे, इससे दूर ही रहना चाहिए। चाहे वह जहरीला हो या न हो।
आग पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी एक चिनगारी भीषण रूप धारण कर सकती है। जिससे भारी नुकसान हो सकता है।
दुश्मन के नौकर पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर आप उससे कुछ बताएंगे तो वह आपके दुश्मन को बता सकता है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि उस व्यक्ति का विरोध नहीं करना चाहिए, जो आपके सारे रहस्य को जानता हो। इससे आपको ही हानि हो सकती है।
कोई भी काम करने से पहले खुद को सावधान कर लेना चाहिए। इसके अलावा बिना रणनीति के कोई भी काम नहीं करना चाहिए।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ