उत्तर दिशा में ये चीजें रखने से आ सकती है कंगाली


By Farhan Khan20, Jun 2024 07:05 PMjagran.com

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा के बारे में नियम बताए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर की उत्तर दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए।

भारी-भरकम चीजें

घर की उत्तर दिशा में भारी-भरकम चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है क्योंकि इस दिशा में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

जूते-चप्पल

कभी भी उत्तर दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती हैं।

दीवार न बनवाएं

वास्तुशास्त्र कहता है कि घर की उत्तर दिशा में दीवार नहीं बनवानी चाहिए। यह धन के आगमन वाली दिशा होती है।

कूड़दान न रखें

अगर आप चाहते हैं कि मां आपसे नाराज न हो, तो ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान न रखें।

शौचालय न बनवाएं

शौचालय भी उत्तर दिशा में बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। इससे सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है।

हो सकते हैं बीमार

इस दिशा में शौचालय बनवाने से परिवार के सदस्य बीमार हो सकते हैं। इस दिशा में कभी शौचालय न बनवाएं।

उत्तर दिशा को गंदा न रखें

उत्तर दिशा धन आगमन की दिशा मानी गई है। इस दिशा में बिल्कुल भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वास्तु के मुताबिक इन नियमों का जरूर पालन करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com