चाणक्य के मुताबिक गुप्त रखें ये बातें, कभी नहीं होंगे निराश


By Farhan Khan02, Nov 2023 01:48 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्होंने जीवन जीने के लिए कई ऐसे सिद्धांत बताएं हैं, जो आज भी लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक हैं।

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। साथ ही उनके विचारों पर भी अमल किया जाता है।

गुप्त राज

आचार्य जी के अनुसार, हमारे जीवन में कुछ ऐसे राज होते हैं जिसे कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।

ये बातें न बताएं

ऐसे में आइए जानते है कि हमें कौन-कौन सी बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। ताकि आपके राज, राज ही रहें।

कमजोरी

अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं क्योंकि जब लोगों को आपकी कमियों का पता चलता है तो ऐसे में लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।

दुखी होना

अक्सर जब हम दुखी या परेशान होते हैं तो हम अपने दुख दोस्त या किसी साथी से शेयर कर लेते हैं। ऐसा करने से भी बचना चाहिए।

सही इंसान

जब हम अपने दुख किसी दूसरे से साझा करते हैं तो वह इंसान आपका मजाक उड़ा सकता है। ऐसे में दुख साझा करने के लिए सही इंसान का चयन करें।

पत्नी की बातें

पति को अपनी पत्नी की गलत बातों को दूसरों को बताने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे में पति को मजाक बनने की पूरी-पूरी संभावना है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com