अक्सर लोग धन के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इसके बावजूद भी धन की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए घर में मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं, उनके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा पितरों और यम की दिशा मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे घर में रखने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि जिस तस्वीर में मां लक्ष्मी विष्णु भगवान के साथ हों, उसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी ज्यादा समय तक वास तक वास करती हैं। धन की प्राप्ति के लिए घर में साफ सफाई रखना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ