रसोई में न करें ये 3 गलतियां, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra08, Apr 2024 12:55 PMjagran.com

रसोई का महत्व

वास्तु के अनुसार, घर में रसोई का विशेष महत्व होता है। इसे बनाते समय दिशा का भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में कौन सी गलतियां करने बचना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्या होने लगती है।

रसोई में न करें ये गलतियां

अक्सर लोग रसोई में कुछ गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों को करने से जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बासी आटा न रखना

अक्सर लोग रात में बचे गुथे आटे को फ्रीज में रख देते हैं। दूसरे दिन इसी आटे की रोटी बनाकर खाते हैं। मान्यता के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव

फ्रीज में रखे बासी आटे की रोटी बनाना उत्तम नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति पर शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

रसोई में झाड़ू न रखें

कई बार लोग झाड़ू लगाने के बाद रसोई में रख देते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष हो सकता है। झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर न पड़े।

रसोई में टूटे बर्तन न रखें

अक्सर लोग टूटे बर्तन को रसोई में ही रखे रहते हैं। ऐसा करना वास्तु से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है। टूटे बर्तनों को रसोई से बाहर कर देना चाहिए।

आर्थिक तंगी का सामना करना

रसोई में इन चीजों को रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके कारोबार पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों का जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ