Chaitra Navratri 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना


By Ashish Mishra08, Apr 2024 12:29 PMjagran.com

चैत्र नवरात्रि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापान के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

चैत्र नवरात्रि कब है?

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 से होगी और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। इस बीच कलश स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 09 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं। यह मुहूर्त 09 अप्रैल को 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

कलश स्थापना सामग्री

कलश स्थापना के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है। इस दौरान आप गंगाजल, आम के पत्ते की डाली, सिक्का, अक्षत, कलावा, जौ, रोली और अक्षत आदि की जरूरत होगी।

फूल अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही कमल, गुड़हल और गुलाब के फूल भी अर्पित करना शुभ माना जाता है।

तामसिक चीजों को खाने से बचें

चैत्र नवरात्रि में तामसिक भोजन और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं।

मंत्र का जाप करें

चैत्र नवरात्रि में ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ