हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों के लिए नियम बताए गए है, जिन्हें फॉलो करने से समृद्धि आ सकती है।
आज हम आपको बताएंगे कि तिजोरी के पास भूल से भी कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए और न ही कीमती चीजों वाली अलमारी के पास झाड़ू रखें। इससे घर में कंगाली आ सकती है।
कभी भी भूलकर तिजोरी के पास जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो सकती हैं।
तिजोरी को कभी भी जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन कमी बनी रहती है। परिवार के सदस्यों की आय भी घटने लगती है।
तिजोरी के अंदर या बाहर भूलकर भी काले रंग के कपड़े का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।
धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए। फटी या क्षतिग्रस्त धार्मिक किताबें तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।
तिजोरी में या उसके पास शीशा नहीं रखना चाहिए। यह धन के प्रवाह में रुकावट डाल सकता है। परिवार पर भी आपत्ति आ सकती है।
इस वेब स्टोरी में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com