सनातन धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार 30 दिसंबर 2024 को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा।
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।
सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें। इससे जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
सोमवती अमावस्या पर सफेद चीजों जैसे कपड़े, मोती, चावल, दूध-दही, खीर, मिश्री और चांदी का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं।
सोमवती अमावस्या पर पूजा करने के हरे, पीले या लाल रंग के वस्त्र दान करना चाहिए। इसके अलावा, सफेद रंग के वस्त्र का दान भी करना शुभ होता है।
सोमवती अमावस्या पर तर्पण करने के सफेद वस्त्र दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
दान करने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ