अक्सर लोग बेडरूम में कई तरह की चीजें रख देते हैं। कई चीजों को समय रहते बाहर कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि बेडरूम में रखी कौन-सी चीजें रिश्ता खराब करती हैं?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे बेडरूम में रखने से रिश्ते खराब होने लगते हैं। इन चीजों को बेडरूम से बाहर करना बेहद जरूरी होता है।
अक्सर लोग बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी चीजें रख देते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं और घर में परेशानी हो सकती है।
अगर आप बेडरूम में तिजोरी रखे हैं, तो आप ही इसे बाहर कर दें। तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इससे धन की कमी भी नहीं होती है।
बेडरूम में धार्मिक किताबों को रखने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं। इन किताबों को आज ही हटा दें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
बेड के नीचे कूड़ा और खराब चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार की तरक्की रुक जाती है।
बेडरूम में इन चीजों को रखने से गृह क्लेश बढ़ने लगता है। इसके साथ ही, परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और रिश्तों में दरार आती है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ