अगस्त में मनाए जायेंगे ये त्योहार, देखें लिस्ट


By Amrendra Kumar Yadav01, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

अगस्त महीने की शुरुआत

अगस्त महीने की शुरुआत आज से हो रही है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्योहार जैसे नाग पंचमी, रक्षाबंधन आदि के बारे में बताएंगे।

प्रदोष व्रत

यह व्रत हर महीने में दो बार रखा जाता है। अगस्त महीने में 1 अगस्त और 17 अगस्त को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

हरियाली तीज

यह पर्व 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं।

नाग पंचमी का पर्व

नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पुत्रदा एकादशी

यह व्रत अगस्त महीने की 16 तारीख को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख-समृद्धि आती है।

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक यह पर्व 19 तारीख को रखा जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी

यह व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और शुभ फलों की कामना की जाती है।

दही हांडी

यह पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। विशेष तौर पर यह पर्व महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मनाया जाता है। इस पर्व में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

अगस्त महीने में ये प्रमुख त्योहार और व्रत रखे जाएंगे। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com