Vastu Tips: घर में न रखें ये अशुभ पौधे


By Shivani Singh26, Jul 2022 04:00 PMjagran.com

रुक जाती है तरक्की

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों को बारे में बताया गया है जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की के साथ धन लाभ रुक जाता है।

कांटेदार पौधे

घर में कभी भी कांटेदार पौधे जैसे- कैक्टस और बेर न लगाएं। ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।

दूध वाले पौधे

घर में ऐसे पौधे नहीं लगाना चाहिए जिसमें से दूध निकलता है जैसे मदार का पौधा। इनसे धन हानि होती है।

बोनसाई पौधे

घर में बोनसाई का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह तरक्की को रोक सकता है।

नींबू का पेड़

घर के गार्डन में नींबू, कदंब जैसे पेड़ न लगाएं। यह घर के मुखिया के विकास में बाधक बनते हैं।

मेहंदी का पेड़

घर में मेहंदी का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इससे सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

रूई का पेड़

घर में रूई का पेड़ भी लगाने से बचना चाहिए। यह घर में बैड लक लाते है।

घर में न रखें ऐसे पौधे

सूखे या फिर जो पौधे सड़ने लगे हो उन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि यह घर में बैड लक लाते हैं।

राहु केतु के राशि परिवर्तन से इन राशियों की चमकेगी किस्मत