Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद न करें इन चीजों का दान


By Shivani Singh27, Jul 2022 10:36 AMjagran.com

चली जाएंगी धनलक्ष्मी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे धनलक्ष्मी चली जाती हैं।

हल्दी

हल्दी को गुरु का कारक माना जाता है। शाम के समय दान देने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है।

दूध

दूध का संबंध लक्ष्मी और विष्णु से माना जाता रहा है। शाम को दूध का दान देने से घर की बरकत चली जाती है।

दही

दही को शुक्र का प्रतीक मानते हैं। शाम को इसका दान करने से सुख-वैभव का नाश होता है।

पैसों का लेन-देन

शाम के समय पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी चली जाती हैं और घर में दरिद्रता वास करती है।

प्याज-लहसुन देना

इनका संबंध केतु है। शाम के समय प्याज-लहसुन दान करने से केतु का दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगता है।

नमक

शाम के समय नमक का दान नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रबल हो जाती है।

खाना खिलाना

भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। लेकिन सूर्यास्त के समय नहीं खिलाना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा व्यापार में बड़ा लाभ