Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा व्यापार में बड़ा लाभ


By Farhan Khan03, Nov 2023 10:31 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेगें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप आध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ आज बिगड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

इस मूलांक के लोग होते हैं मेहनती, हासिल करते हैं सफलता