हिंदू धर्म में दान को पुण्य का काम माना गया है। दान करने से व्यक्ति को जीवन में मनचाहा सुख मिलता है।
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से न सिर्फ देवी-देवता के कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में हर तरह से बरकत होती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी दान नहीं करना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सरसों और तिल का तेल भूल से भी दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
इसके चलते जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आप दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में तेल दान न करें।
कभी भी नुकीली चीजों, जैसे चाकू, तलवार, भाला, पेचकश, सुई, कैंची और हंसिया जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
इन चीजों का दान करने से घर में कलह और झगड़ा होने लगता है। पारिवारिक हमेशा अशांत रहता है।
झाड़ू को भी दान नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर से सौभाग्य चला जाता है।
जीवन में खुशहाली के लिए इन चीजों का दान न करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com