आज के समय में ज्यादातर लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर में दुर्गंध को कम करने में मदद मिलती है और अच्छी खुशबू आती है।
सही जगह पर परफ्यूम लगाने से खुशबू लंबे समय तक रहती है, लेकिन कुछ हिस्सों पर इसका उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
चेहरे या आंखों के आसपास परफ्यूम भूलकर भी न लगाएं। ऐसा करने से जलन, एलर्जी और रैशेज हो सकते हैं।
जख्म पर परफ्यूम लगाना खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल्स जलन और सूजन बढ़ा देते हैं।
अंडरआर्म्स की त्वचा पहले से ही संवेदनशील होती है। परफ्यूम लगाने से खुजली और इन्फेक्शन हो सकता है।
प्राइवेट पार्ट्स के हिस्सों पर परफ्यूम लगाने से इन्फेक्शन और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है।
नाभि का क्षेत्र बहुत सेंसिटिव होता है। यहां परफ्यूम का इस्तेमाल करने से स्किन इरिटेशन हो सकता है।
कलाई, गर्दन के पीछे और कानों के पास परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है और सेहत पर भी असर नहीं पड़ता।
आप भी परफ्यूम का सही से इस्तेमाल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva