छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स आपको बीमारियों से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं इम्युनिटी स्ट्रांग करने के 7 अच्छी आदतों के बारे में।
रोजाना योगा, वॉक या हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव रहता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर डाइट जैसे फल, सब्जियां, दालें, नट्स इम्युनिटी को बूस्ट करती है।
7-8 घंटे की क्वालिटी नींद लेने से शरीर को रिपेयर होने और इम्युनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है।
सुबह की हल्की धूप से विटामिन D मिलता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह टॉक्सिन बाहर निकालता है और शरीर को एनर्जी देता है।
स्ट्रेस इम्युनिटी को कमजोर करता है। इसलिए ध्यान, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन टेक्निक्स अपनाएं।
इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए धूम्रपान, शराब और जंक फूड जैसी चीजों से दूरी बनाएं। यह सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।
इन आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva