Netflix पर मिलेगा साइंस और कॉमेडी का तड़का, जरूर देखें


By Amrendra Kumar Yadav08, Apr 2024 04:16 PMjagran.com

ओटीटी की पॉपुलैरिटी

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म बहुत पॉपुलर हो रहे हैं, यहां पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं।

नेटफ्लिक्स पर देखें ये सीरीज

ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा कंटेट देखा जाता है, यह बहुत ही पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ टॉप सीरीज और शोज की बात करेंगे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो

ओटीटी पर यह शो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है, इस शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर से साथ आए हैं। इसके प्रत्येक शो को काफी व्यूज मिल रहे हैं।

3 बॉडी प्रॉब्लम

वहीं अमेरिका साइंस फिक्शन यह शो बहुत पॉपुलर है, इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है। इसे भारत में भी खूब देखा जा रहा है।

मामला लीगल है

रवि किशन की यह वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही है, यह सीरीज 1 मार्च को रिलीज हुई थी। अब तक यह नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में है।

इन लोगों ने किया है रोल

इस सीरीज में रवि किशन के अलावा यशपाल शर्मा, नलिया ग्रेवाल, निधि बिष्ट और अनंत जोशी ने रोल किया है। इसके अलावा अनंत जोशी और अंजुम बत्रा ने भी रोल किया है।

कोरियन सीरीज क्वीन ऑफ टियर्स

वहीं कोरियन सीरीज क्वीन ऑफ टियर्स भी नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही है। इसे भी देख सकते हैं, इसमें इमोशन्स और ड्रामा का बेहतरीन मिक्सचर देखने को मिलेगा।

मैरी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस भी देख सकते हैं, नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म बहुत पसंद की जा रही है।

नेटफ्लिक्स पर इन फिल्मों और सीरीज को देख सकते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com