Parineeti Chopra का शानदार समर साड़ी कलेक्शन


By Shradha Upadhyay14, Apr 2024 04:00 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि कई हिट फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

परिणीति-राघव वेडिंग

अभिनेत्री ने हाल में आप पार्टी नेता राघव चड्ढा संग शादी की है। दोनों स्कूल टाइम से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। ऐसे में दोनों ने लंबे समय तक डेट के बाद एक दूजे का हाथ थामा।

शानदार ड्रेसिंग सेंस परिणीति

परिणीति की एक्टिंग के साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी लाजवाब होता है। जिसको लेकर डीवा अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।

परिणीति समर साड़ी कलेक्शन

आज हम आपको एक्ट्रेस का शानदार समर साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गर्मी के मौसम में कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

परिणीति पैच साड़ी

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शिफॉन पैच बॉर्डर साड़ी में अपना क्लासी लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये सिंपल साड़ी लुक समर के लिए बेस्ट है।

परिणीति ब्लैक इन व्हाइट साड़ी

एक्ट्रेस इस ब्लैक इन व्हाइट स्ट्रैप स्लिम बॉर्डर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गर्मियों में ये आपको स्मार्ट बना देगी।

परिणीति सिल्क साड़ी

गर्मियों के मौसम में होने वाले फंक्शन में आप परिणीति की इस सिल्क साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज से खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं।

परिणीति प्लेन साड़ी

समर सीजन के लिए एक्ट्रेस का प्लेन पिंक साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है। गर्मियों में इस तरह के लाइट कलर काफी सूट करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ