अंगूर का सेवन कब नहीं करना चाहिए?


By Farhan Khan12, Jan 2024 02:51 PMjagran.com

अंगूर खाना

अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसे हर कोई बहुत ही चाव से खाता है। अंगूर में ब्लड प्रेशर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने जैसे कई उपयोगी गुण होते हैं।

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा होता है कम

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान को कंट्रोल करने में मदद करता है और यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के रिस्क को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंगूर

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कब हमें अंगूर खाने से बचना चाहिए। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि किन लोगों को भूलकर भी अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

पेट में दर्द होना

अगर किसी को पहले से ही पेट में दर्द है, तो अंगूर के सेवन से बचना चाहिए। पेट में दर्द होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे फूड एलर्जी, फूड पाइजनिंग आदि। ऐसी स्थिति में अंगूर से दूर रहना सही होता है।

फूड पाइजनिंग की स्थिति

अगर किसी को फूड पाइजनिंग की वजह से उल्टी और दस्त एक साथ हो रहे हैं, तो अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर की वजह से आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।

हो सकती है उल्टी

अगर आपको अंगूर खाते ही पेट में दर्द या उल्टी होने लगे और ऐसा बार-बार हो, तो समझ जाएं कि आपको अंगूर से एलर्जी है। इस स्थिति में भी आपको अंगूर के से सेवन से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान न खाएं अंगूर

प्रेगनेंसी के दौरान अंगूर का सेवन खतरनाक हो सकता है। खासकर, प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में इसका सेवन करना सही नहीं है क्योंकि यह गर्भ में पल रहे भ्रूण को यह प्रभावित कर सकता है।

किडनी के मरीज न खाएं

अगर किसी को किडनी से जुड़ी बीमारी है, किडनी में बार-बार स्टोन हो जाता है, तो उन्हें अंगूर के सेवन को सीमित कर देना चाहिए। इसकी वजह अंगूर में मौजूद ऑक्सेलेट कंटेंट को माना जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com