गंजापन लाती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी न खाएं


By Ashish Mishra12, Jan 2024 02:01 PMjagran.com

गंजेपन की समस्या

आज के समय में अक्सर लोगों में बाल झड़ने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि गंजापन दूर करने के लिए किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत खानपान की वजह से बाल पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है।

प्रोसेस्ड फूड्स

इस फूड्स में नमक और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। इससे बचने लिए ताजा फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

शुगर युक्त चीजें

अगर आप ज्यादा मात्रा में शुगर युक्त चीजों को खा रहे हैं तो बालों में डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह बालों को कमजोर भी सकता है।

अल्कोहल का सेवन करना

इसके सेवन से हेल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह हेयर फॉलिकल्स को ड्राई कर देता है जिसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा अल्कोहल से स्किन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

रेड मीट

इसमें ज्यादा मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो गंजापन हो सकता है। इसके अलावा कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध में केसीन पाया जाता है। यह बालों को पतला करने में मदद करता है। इसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। गंजापन से बचने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

गंजेपन से बचने के लिए खाएं ये चीजें

अगर आप बाल झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आंवला, संतरा, अमरूद और पपीता खाना शुरू कर दें। इससे बाल झड़ना कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ