आज 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में आज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। आज हम आपको डिफरेंट येलो एथनिक ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।
आप नवरात्रि की पूजा में पहले दिन माधुरी के जैसी मस्टर्ड येलो चुंदरी प्रिंट साड़ी को कैरी कर सकती हैं। फुल स्लीव्स ब्लाउज के संग ये खूब जचेंगी।
डांडिया नाइट में जा रही हैं तो उसके लिए पूजा हेगड़े का मिरर वर्क सिल्क लहंगा बेस्ट रहेगा। इसमें आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
आप रवीना की तरह नवरात्रि पूजा में बॉर्डर वाली कॉटन येलो साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके संग ब्लैक जीरो नेक ब्लाउज बेस्ट रहेगा।
जान्हवी पीले रंग की सितारों वर्क वाली साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज में गॉर्जियस लग रही हैं। यंग गर्ल्स नवरात्रि पर इसे कॉपी कर सकती हैं।
नवरात्रि के लिए डीवा के जैसी इंडो-वेस्टर्न येलो शिमरी ड्रेस बेस्ट है। इसमें आप डांडिया नाइट में एकदम डिफरेंट नजर आने वाली हैं।
मोनालिसा की येलो जरी वर्क सिल्क साड़ी भी पहले दिन के लिए परफेक्ट रहेगी। इसमें आप ट्रेडिशनल नजर आएंगी।
माधुरी दीक्षित का येलो साटन सूट विद रेड नेटिड दुपट्टा लुक शानदार लग रहा है। पूजा-पाठ के लिए ऐसे सूट अच्छे रहते हैं।