ऐसा होता है शनिवार को जन्में बच्चे का स्वभाव और करियर


By Mahak Singh16, Dec 2022 05:59 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व उसकी राशि और जन्मतिथि पर निर्भर करता है।

बच्चे का जन्म

हर दिन का अपना महत्व होता है, सप्ताह के जिस दिन बच्चे का जन्म होता है उस दिन के गुण उसमें स्पष्ट रूप से झलकते हैं।

शारीरिक बनावट

शनिवार को जन्मे जातक शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं, इन लोगों का रंग कुछ-कुछ सांवला होता है।

व्यक्तित्व

यदि भूल से भी कोई इन लोगों का अपमान कर दे तो ये लोग उस अपमान को कभी नहीं भूलते, इनमे अच्छे लोगों को बुरा और बुरे लोगों को अच्छा समझने की आदत होती है।

करियर

शनिवार को जन्मे लोग मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं लेकिन इन लोगों को सफलता थोड़ी देर से मिलती है।

कार्य

इनके कार्य विज्ञान, टेक्नोलॉजी, भूगोल, न्यायाधीश, जासूस, पत्थर, लकड़ी, लोहा आदि हैं।

स्वभाव

शनिवार को जन्म लेने वाले लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं, अपनी मेहनत से ये लोग किस्मत पलट देते हैं।