Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत


By Farhan Khan17, Dec 2023 08:44 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। साथ ही आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई नया ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतेगा। साथ ही कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही व्यापार में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी।