आज के समय में महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसमें पेट की चर्बी बढ़ना और अनियमित पीरियड्स की समस्या बहुत बढ़ जाती है।
PCOD महिलाओं में काफी बढ़ते जा रहा है। यह एक हार्मोनल समस्या है, जिसमें अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं।
अगर आप भी PCOD की समस्या का सामना कर रही हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इन चीजों को जरूर अपनाएं।
फाइबर, प्रोटीन और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड को डाइट में शामिल करें। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
हर दिन कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या कार्डियो करें। यह हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है।
मेंटल स्ट्रेस हार्मोनल असंतुलन बढ़ा सकता है। मेडिटेशन, गहरी सांसें और नींद का पूरा ध्यान रखें।
हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से अनियमित पीरियड्स हो सकता है।
मेथी दाना पानी, अश्वगंधा या दालचीनी जैसे घरेलू उपाय PCOD में राहत दे सकते हैं, लेकिन डॉक्टर से पूछकर ही लें।
थोड़े से डेली बदलाव आपकी लाइफस्टाइल को सुधार सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva