ठंडे पानी से आंखें धोने से शरीर को हो सकते हैं ये फायदे


By Farhan Khan06, Aug 2025 03:33 PMjagran.com

आंखों से जुड़ी परेशानियां होना

आज के इस डिजिटल युग में हमारा अधिकतर समय कंप्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर गुजर जाता है। इसके चलते आंखों में खुजली और पानी आने की समस्या बढ़ने लगती है।

ठंडे पानी से आंखें धोने के फायदे

आंखों से जुड़ी इन परेशानियों से राहत के लिए अक्सर ठंडे पानी से आंखें धोने की सलाह दी जाती है। आइए आंखों को ठंडे पानी से धोने के फायदों के बारे में जानते हैं, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

आंखों में होने वाली खुजली से निजात

अगर आप रोजाना अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोते हैं, तो इससे आपको आपकी आंखों में हो रही खुजली से निजात दिला सकती है। ऐसे में आपको रोजाना आई वॉश करनी चाहिए।

आंखों से नहीं आएगा पानी

जिन लोगों की आंखों से मोबाइल या लैपटॉप चलाने के बाद पानी आती है। उन लोगों को समय-समय पर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। एक बार यह उपाय जरूर आजमाए।

आंखों में होने वाली सूजन से राहत

बैक्टीरियल इंफेक्शन के चलते आंखों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत के लिए आपको अपनी आंखें ठंडे पानी से धोना चाहिए।

आंखों में नहीं आएगा रूखापन

जो लोग अपनी आंखों को रोजाना ठंडे पानी से धोते हैं। उन लोगों की आंखों में कभी रूखापन नहीं आता और उनकी आंखें भी लंबे समय तक हेल्दी रहती है।

तनाव हो जाएगा गायब

जब आप अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोते हैं, तो इससे आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

मिट जाएगी थकान

अगर आपको काम करने के बाद अक्सर थकान होती है, तो ऐसे में आपको एक बार अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। आपकी थकान मिट जाएगी।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com