इन नेचुरल टिप्स की मदद से शरीर में बढ़ाएं Vitamin B12


By Farhan Khan24, Dec 2024 12:18 PMjagran.com

विटामिन-बी12

विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर के लिए के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन-बी12 इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो रेड ब्लड सेल्स के लिए बेहद जरूरी है।

इन टिप्स से बढ़ाएं विटामिन-बी12

आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।  

वजन कंट्रोल में रखें

अगर आप शरीर में विटामिन-बी12 को पर्याप्त मात्रा में बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको वजन कंट्रोल में रखना चाहिए।

बैलेंस्ड डाइट लें

वजन कंट्रोल के लिए आपको बैलेंस्ड डाइट और नियमित शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

पाचन रहें मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए पाचन मजबूत होना बेहद जरूरी है।    

हीमोग्लोबिन पर ध्यान दें

कई स्टडी में ऐसा पाया गया है कि शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अपने हीमोग्लोबिन पर ध्यान दें।

शराब न पिएं

शरीर में पर्याप्त रूप से विटामिन-बी12 बनाए रखने के लिए शराब से परहेज करना बेहद जरूरी है। इसके चलते आपको थकान भी हो सकती है।

फोर्टिफाइड फूड्स

फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन बी12 की कमी के खतरे को कम करने एक बढ़िया विकल्प है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए। 

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com