पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये नेचुरल नुस्खे


By Priyam Kumari10, Nov 2025 01:35 PMjagran.com

पिंपल्स से छुटकारा कैसे पाएं?

पिंपल्स की समस्या आम है, लेकिन सही घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के कुछ असरदार नेचुरल उपाय।

हल्दी और शहद

एक चम्मच हल्दी में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पिंपल्स वाले हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से जल्द मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी।

नींबू का रस

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पिंपल्स के बैक्टीरिया को खत्म करता है। कॉटन से नींबू का रस लगाकर 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करता है।

बर्फ से करें मसाज

मुंहासे से राहत पाने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन और लालिमा कम हो जाती है। दिन में दो बार हल्के हाथों से मसाज करें।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल पिंपल्स के कारण बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करता है। इसे नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पिंपल्स को कम करते हैं। ठंडी ग्रीन टी को कॉटन से चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को नेचुरल ग्लो भी देता है।

पानी पिएं ज्यादा

शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं। हाइड्रेशन से स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva