सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचने के लिए न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan10, Nov 2025 12:11 PMjagran.com

खांसी-जुकाम होना

गर्मियां लगभग खत्म हो चुकी है और सर्दियां शुरू हो चुकी है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह से बदल गया है। सर्दियां में अक्सर खांसी-जुकाम होना बेहद आम बात है।

इन चीजों से करें परहेज

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचने के लिए खाने से परहेज करना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सत्तू ड्रिंक न पिएं

अगर आपको सत्तू ड्रिंक पीने का शौक है और आप इसे सर्दी में भी पी रहे हैं, तो ऐसे में आपको इसे पीने से परहेज करना चाहिए। इस ड्रिंक से आपको खांसी और जुकाम दोनों हो सकता है।

केले न खाएं

मेडिकल साइंस के मुताबिक, केला आपके पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन सर्दियों में केला खाना हानिकारक हो सकता है। इससे आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है।

नारियल पानी का सेवन न करें

सर्दियों में नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है और तासीर ठंडी होने से आपको सर्दी लग सकती है और आपको साइनस की समस्या भी हो सकती है।

सौंफ न खाएं

सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आपको सौंफ और इसका पानी दोनों पीने से बचना चाहिए। इससे आपको खांसी और जुकाम हो सकता है। सौंफ आपके लिए केवल गर्मियों में ही बेस्ट हो सकती है।  

समोसे न खाएं

सर्दियों में कचौड़ी, पकौड़ी, ब्रेड, पूरियां और समोसे आदि खाने से बचना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप इन्हें न खाएं।

गर्म चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचने के लिए गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए, लेकिन आपको इस बात का ख्याल रखना है कि इन चीजों को लिमिट में खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com